खेल

मुख्यमंत्री ने किक बॉक्सिंग खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की
18-Nov-2024 2:17 PM
मुख्यमंत्री ने किक बॉक्सिंग खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की

सरगुजा के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीते मैडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर। 
सरगुजा के चार खिलाडियों ने कर्नाटक के कुर्ग में 10 से 14 नवंबर तक आयोजित प्रोफेशनल नेशनल किक बॉक्सिंग लीग में 2 स्वर्ण और एक -एक रजत और कांस्य पदक हासिल किया।  इन खिलाडिय़ों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस खिलाडिय़ों को  उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

इस स्पर्धा में सरगुजा की स्वाति राजवाड़े ने 60 किलो से कम वजन वर्ग में गोल्ड, सरवर एक्का ने 50 किलो से कम वजन वर्ग में गोल्ड मैडल, सत्यम साहू ने 70 किलो से कम वजन वर्ग में रजत और संजना मिंज ने 50 किलो से कम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इस अवसर पर एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष  छगन लाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, सचिव  आकाश गुरु दीवान और कोच  खिलावन दास उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट