खेल

द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2024
18-Sep-2024 3:52 PM
द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2024

रायपुर, 18 सितंबर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा दिनांक 27 से 29 सितंबर, 2024 तक द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2024 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर (छ.ग.)  में किया जा रहा है।  उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि दिनांक  27/09/2024  को यूथ हृष्ठश्वक्र-19 (यूथ) एवं यूथ हृष्ठश्वक्र-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका), दिनांक 28/09/2024 को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ हृष्ठश्वक्र-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा दिनांक 29/09/2024 को यूथ हृष्ठश्वक्र-17 ( जुनियर ) एवं यूथ हृष्ठश्वक्र-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका) की प्रतियोगिता होगी । 

प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 200 पुरुष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है। यह प्रतियोगिता एकल इवेंट्स में  सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल,  यूथ हृष्ठश्वक्र-19 (यूथ) बालक एकल,  यूथ अंडर19 (यूथ) बालिका एकल,  यूथ अंडर 17 (जुनियर) बालक एकल,  यूथ हृष्ठश्वक्र-17 (जुनियर)  बालिका एकल,  यूथ हृष्ठश्वक्र-15 (सब जुनियर)  बालक एकल, यूथ हृष्ठश्वक्र-15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ हृष्ठश्वक्र-13 (कैडेट) बालक एकल,  यूथ हृष्ठश्वक्र-13 (कैडेट) बालिका एकल,  यूथ हृष्ठश्वक्र-11 ( होप्स)  बालक एकल तथा  यूथ हृष्ठश्वक्र-11 ( होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जायेगी।       

इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 20.09.2024 है। 
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाड़े ने दी। 


अन्य पोस्ट