खेल

मीराबाई चानू और नीलकांत शर्मा सम्मानित
22-Aug-2024 1:38 PM
मीराबाई चानू और नीलकांत शर्मा सम्मानित

इंफाल, 22 अगस्त पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू और हॉकी खिलाड़ी नीलकांत शर्मा को बुधवार को यहां मणिपुर पुलिस ने सम्मानित किया।

यहां जारी बयान के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने यहां एक समारोह में मीराबाई और नीलकांत को सम्मानित किया।

नीलकांत पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। भारत ने तीसरे स्थान के मैच में स्पेन को हराकर लगातार दूसरे ओलंपिक खेल में कांस्य पदक हासिल किया।

बयान के अनुसार,‘‘ मणिपुर पुलिस को उनकी उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति योगदान पर गर्व है और उनके भविष्य के प्रयासों में हर संभव प्रोत्साहन और समर्थन का आश्वासन दिया जाता है।’’

मीराबाई राज्य पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं, जबकि नीलकांत भारतीय रेलवे में काम करते हैं। (भाषा) 


अन्य पोस्ट