खेल

रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस स्पर्धा आरंभ
14-Jul-2024 12:45 PM
रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस स्पर्धा आरंभ

रायपुर, 14 जुलाई। राजधानी टेबल टेनिस संघ ने बताया कि जिला रायपुर द्वारा दिनांक 12 से 14 जुलाई तक आयोजित रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में आरंभ हुयी। उक्त प्रतियोगिता  के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव श्री विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की यह प्रतियोगिता यूथ अंडर19 (यूथ), यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) तथा यूथ अंडर-11 (होप्स) बालक एवम बालिका एकल वर्ग हेतु कुल मिलाकर 06  वर्गों में आयोजित की जा रही है।  

संघ ने बताया कि प्रतियोगिता में  यूथ अंडर-19 (यूथ), यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) तथा यूथ अंडर-11 (होप्स) बालक एवम बालिका एकल वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं जिसमे अभी तक खेले गए मैचो के परिणाम निम्न हैं - यूथ अंडर-19 (यूथ) बालक  वर्ग (ग्रुप ्र) - विशाल डेकाटे, रामजी कुमार, आर्यन सिंह, विहान अग्रवाल अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।  यूथ अंडर-19 (यूथ) बालक  वर्ग (ग्रुप क्च) -अर्जुन मल्होत्रा, यशवंत डेकाटे, एंड्रयू विलियम्स, श्रेष्ठ मिश्रा अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं। 

संघ ने बताया कि यूथ अंडर-19 (यूथ) बालिका  वर्ग- आरना खोटेले, चहक कटारिया, समाया पांडे, लावण्या पांडे अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।  यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालक  वर्ग-श्रेष्ठ मिश्रा, विहान अग्रवाल, अभिनव पीटर, अद्विक सेंगर अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं। यूथ अंडर-15 (सब  जुनियर) बालक वग  -आर्यन सिंह, नैतिक अग्रवाल, कवीश काला, तेजस जादवानी अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।  यूथ अंडर- 15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग (ग्रुप  ्र ) वेदी कछवाहा, आहना सिंह, आशमी अग्निहोत्री, माहविश अंसारी अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।

संघ ने बताया कि यूथ अंडर- 15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग समाया पांडे, लावण्या पांडे, अद्विका जिंदल अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं। यूथ अंडर-11 (होप्स) बालक़ वर्ग  अद्विक सेंगर, अथर्व अग्रवाल, नीवान, राघव अग्निहोत्री  अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं। यूथ अंडर-11 (होप्स) बालक़ वर्ग नीरव तिवारी, सार्थक गर्ग, बी. अजीज, अव्यान शारदा अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं। यूथ अंडर-11 (होप्स ) बालिका वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं। 


अन्य पोस्ट