खेल

बिलासपुर ने अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर में 205 रन बनाए
24-May-2024 2:18 PM
बिलासपुर ने अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर में 205 रन बनाए

रायपुर, 24 मई। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्टंीक्ट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन दिनाकं 17 मई 2024 से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की विभिन्न 8 टीमें भाग ले रही है जिन्हे दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। 

दुसरा दिवस ग्रुप ए का तीसरा तीन दिवसीय मैच दिनाकं 21-23 मई 2024 को बिलासपुर तथा कोरबा के मध्य कल्याण कॉलेज, भिलाई में खले ा गया। जिसमें कोरबा ने टॉस जीतकर पहले क्षत्रे रक्षण करने का निर्णय लिया। बिलासपुर ने अपनी पहली पारी में 54 ओवरां े में 10 विकटे के नुकसान पर 205 रन बनाये। जिसमें गुनवंत अवस्थी ने 55 रन तथा रनवीर चढ्डा ने 45 रनों का योगदान दिया। कोरबा की ओर से हर्श अग्रवाल ने 4 विकेट प्राप्त किये। कोरबा ने अपनी पहली पारी में 67 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाये। 

कोरबा की ओर से सिद्धांत सिंह ठाकुर ने 34 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर की ओर से षैवल सरकार ने 3 विकेट, अयानवीर सिंह भाटीया तथा सागर सिंह ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। बिलासपुर ने अपनी दुसरी पारी में 61 ओवरों में 5 विकेट पर 279 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। 
 


अन्य पोस्ट