खेल

बिलासपुर से अंडर-14 में एकमात्र अयानवीर भाटिया का नाम शामिल
17-May-2024 2:07 PM
बिलासपुर से अंडर-14 में एकमात्र अयानवीर भाटिया का नाम शामिल

छग क्रिकेट संघ की इमर्जिंग खिलाड़ी सूची

बिलासपुर, 17 मई। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने बताया कि जब से रणजी ट्रॉफी की मान्यता मिली हैँ, संघ के द्वारा हर वर्ष छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को इमर्जिंग खिलाडिय़ों की सूची मे शामिल किया जाता हैँ।

संघ ने बताया कि इस वर्ष 2023-24 सीजन मे अच्छा प्रदर्शन करने वाली की सूची छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने जारी की हैँ, जारी सूची मे अंडर-14 से लेकर सीनियर खिलाडिय़ों को उनके प्रदर्शन के आधार पर शामिल किया गया हैँ। 

संघ ने बताया कि इसमें अंडर-14 के लिए बिलासपुर जिले से एक मात्र खिलाड़ी अयानवीर भाटिया का नाम शामिल होना कोई चौकाने वाला नहीं हैँ क्योंकि अयानवीर सिंह भाटिया इस पुररी सीजन जिले से लेकर छत्तीसगढ़ तक के लिए खेलते हुए जबरदस्त आल राउंड प्रदर्शन किया था। उनके इस साल हुए क्रिकेट सीजन मे शानदार प्रदर्शन पर संघ से लेकर जिले के चयनकर्ताओ को अचंभित किया। 

संघ ने बताया कि बताते चले की आयानवीर ने हाल ही मे हुए राजसिंह डुंगूर ट्रॉफी अंडर-14 टूर्नामेंट मे छत्तीसगढ़ के लिए सर्वाधिक रनो का योगदान दिआ था।  अयानवीर सिंह भाटिया ने उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड राज्य के खिलाफ हुए मे मैच मे अपनी टीम के लिए मुश्किल समय मे जबरदस्त पारिया खेली साथ ही जब बॉलिंग का मौका मिला उन्होंने अपनी स्पिन गेन्दबाजी से टीम को सफलता दिलाई।

संघ ने बताया कि  आयानवीर सिंह भाटिया बिलासपुर स्तिथ फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के खिलाडी हैँ। उनके इस सफलता पर अकादमी के सभी कोच ने उन्हें बधाई दी।


अन्य पोस्ट