खेल
रायपुर, 16 मई। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि अंडर 19 एलिट ग्रुप इंटर डिस्टंीक्ट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन दिनाकं 08 मई 2024 से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की विभिन्न 10 टीमें भाग ले रही है जिन्हे दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। दुसरा दिवस ग्रुप ए का तीसरा चार दिवसीय मैच दिनांक 13-16 मई 2024 को बी.एस.पी. तथा सरगुजा के मध्य बी एस पी ग्रांउड, भिलाई में खेला गया। जिसमें सरगुजा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
क्रिकेट संघ ने बताया कि बी.एस.पी. ने अपनी पहली पारी में 35.5 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाये है। जिसमें मयंक साहु ने 35 रन तथा आलोक कुमार ने 24 रनों का यागे दान दिया। सरगुजा की ओर से ओमकारेष्वर सिंह ने 3 विकेट, रोहित यादव तथा पुछिंत मरकाम ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। सरगुजा ने अपनी पहली पारी में 39.3 ओवरों में 10 विकटे के नुकसान पर 122 रन बनाये। सरगुजा की ओर से ऋशिकातं गर्ग ने 23 रनों का योगदान दिया।
क्रिकेट संघ ने बताया कि बी एस पी की ओर से सौरभ गुप्ता ने 4 विकेट प्राप्त किये।