खेल
रायपुर, 16 दिसंबर। राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गुढिय़ारी के जय सतनाम व्यायाम शाला के खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। 25 से 30 दिसंबर तक बीकानेर, राजस्थान में होने वाले अंडर 19 बालक/बालिका राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता और 13 से 16 फरवरी 2024 तक पटना बिहार में आयोजित होने वाली अंडर 17 बालक/बालिका राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जय सतनाम व्यायाम शाला गुढिय़ारी के 8 खिलाडिय़ों का चयन हुवा हैं।
सचिव रूस्तम सारंग ने जानकारी में बताया कि छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्टिंग टीम के लिए जय सतनाम व्यायाम शाला के आठ खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग की टीम के लिए हुआ है। जिसमें अंडर 19 बालक वर्ग में वीर सिंह 89 किलोग्राम वजन वर्ग। अंडर 17 में तुषार साहू 61 किलोग्राम वजन वर्ग। प्रियांशु रंजन बिस्वास 67 किलोग्राम वजन वर्ग। आदित्य कुमार साहू 96 किलोग्राम वजन वर्ग। अंडर 17 बालिका वर्ग से विधि साहू 45 किलोग्राम वजन वर्ग। लुकेश्वरी साहू 59 किलोग्राम वजन वर्ग।
इनमें सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम में चयनित है इनके अलावा 17वर्ष के दो खिलाड़ी देवव्रत शर्मा 73 किलोग्राम बालक और मेघा पाल 59 किलोग्राम बालिका ये दोनों खिलाड़ी का विद्या भारती टीम में चयन हुवा, और राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा में विद्या भारती के टीम से भाग लेंगे।


