खेल

एशियाई यूथ रैपिड शतरंज में भारत ने जीते चार स्वर्ण
16-Dec-2023 2:11 PM
एशियाई यूथ रैपिड शतरंज में भारत ने जीते चार स्वर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर।
भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में चल रही एशियाई युवा रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।
जिसमें भाग्य पाटिल (अंडर 18, लड़कियां), सपरिया घोष (अंडर 14 लड़कियां ), मुहम्मद श्यान नौशी इब्राहिम (अंडर 8 लडक़े) और श्रवणिका (अंडर 8 लड़कियां) ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक शेराली पटनायक (अंडर 8 लड़कियां), आरित कपिल (अंडर 8 लडक़े) और कियाना परिहार ( अंडर 8 लड़कियां ) ने जीता । सेरा डगारिया और दिवि बिजेश को अंडर 16 लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक मिला।

उल्लेखनीय है कि इस टीम के कोच ग्रैंडमास्टर  प्रवीण थिप्से,  नीलया बी.,  वीमेन फिडे मास्टर एवं फिडे इंस्ट्रक्टर किरण अग्रवाल, (छत्तीसगढ़) ,  लैशराम इमोचा व मैनेजर  संजीव ठाकुर है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।

 


अन्य पोस्ट