खेल
रायपुर, 14 अक्टूबर। भोपाल-शालेय शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित 67वीं एस.जी.एफ.आई. राज्य स्तरीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता-2023 मल्टी परपज़ हाल, तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में आज दिनांक 13-10-2023 को समपन्न हुई।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग की रोप स्कीपर सयैदा मासूमा फातिमा ने अंडर-19 कन्या आयु वर्ग में टीम फ्री स्टाईल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, टीम स्पीड रिले स्पर्धा में रजत पदक जीता। के.जी.एन. स्कूल आफ एक्सीलेंस, भोपाल की रोप स्कीपर सैय्दा तैय्यबा फातिमा ने अन्डर-17 कन्या आयु वर्ग में टीम फ्री स्टाईल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
इस अवसर पर रोप स्कीपर सैयदा मासूमा फातिमा, सैयदा तैय्यबा फातिमा को श्री शैलेष शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, रोप स्कीपिंग फेडरेषन ऑफ इण्डिया ने पदक प्रदान किये।
रोप स्कीपर सैय्यदा मासूमा फातिमा, सैय्यदा तैय्यबा फातिमा रोप स्कीपिंग के कोच सुश्री अंकिता शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, मोहित ठाकुर के मार्गदर्षन में रोप स्कीपिंग का प्रषिक्षण प्राप्त कर रही हैं।


