खेल
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को हराया
03-Mar-2023 12:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 3 मार्च । बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया है.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हराया है.
मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने जीतने के लिए सिर्फ़ 76 रन बनाने का लक्ष्य था, जिसे मेहमान टीम ने मैच के शुरुआती घंटों में ही हासिल कर लिया.
पहली पारी में 109 रन बनाकर ऑलआउट होने वाली टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी थी.
वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 197 रन बनाए थे.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे