खेल

ऑस्ट्रेलिया पहुँचा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में, भारत को करना होगा इंतज़ार
03-Mar-2023 12:49 PM
ऑस्ट्रेलिया पहुँचा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में, भारत को करना होगा इंतज़ार

नई दिल्ली, 3 मार्च । इंदौर टेस्ट में भारत के ख़िलाफ़ जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में जगह बना ली है.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फ़ाइनल लंदन के ओवल में होगा.
मुकाबले में दूसरी टीम कौन सी होगी, इसका फ़ैसला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले चौथे टेस्ट मैच के बाद होगा. फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को चौथा टेस्ट मैच जीतना होगा.

अगर भारत ये मैच नहीं जीतता है तो फ़ाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फ़ैसला न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका टेस्ट सिरीज़ के बाद होगा.

श्रीलंका को इस महीने न्यूज़ीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ खेलनी है.

भारत के फ़ाइनल में ना पहुंचने की स्थिति में श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराना होगा.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हरा दिया है.

टेस्ट सिरीज़ में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट