खेल
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 197 रन
02-Mar-2023 12:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 2 मार्च । बॉर्डर-गावस्कर सिरीज़ के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 88 रनों की बढ़त ली है.
भारत की ओर से जडेजा ने चार, आर अश्विन और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज़्यादा 60 रन उस्मान ख्वाजा ने बनाए.
भारत की पहली पारी 109 रनों पर सिमट गई थी. भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 22 रन विराट कोहली ने बनाए थे.
सिरीज़ में भारत 2-0 से आगे चल रहा है.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे