खेल
बीसीसीआई ने किया वीमेंस प्रीमियर लीग के टाइटल स्पॉन्सर का एलान
21-Feb-2023 9:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने टाटा समूह को वीमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के पहले सीज़न का टाइटल स्पॉन्सर चुने जाने का एलान किया है.
शाह ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी.
उन्होंने लिखा, ‘‘वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीज़न के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में टाटा ग्रुप के नाम का एलान करते हुए मुझे खुशी हो रही है. हमें भरोसा है कि उसके समर्थन से हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं.’’
आईपीएल के 15 साल बाद उसी की तर्ज पर होने जा रहे इस टी20 टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें खेलेंगी. अगले महीने नवी मुंबई में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा.
कुछ दिन पहले ही महिला खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे