खेल

स्कूली बच्चों ने किया पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण
14-Feb-2023 3:11 PM
स्कूली बच्चों ने किया पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 14 फरवरी।
बचपन प्ले स्कूल के कक्षा यूकेजी के बच्चों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पुलिस थाना का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को अपराध से सुरक्षा के उपाय बताते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
शिक्षिका रिद्धिमा जायसवाल ने बताया कि पुलिस जनता की मित्र होती है। पुलिस कर्मी हमेशा हमारी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं।  जब भी हमें कोई भी परेशानी होती है तो हमें पुलिस की मदद लेनी चाहिए। एसडीओपी राकेश कुर्रे ने पुलिस की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि बच्चों में पुलिस विभाग का खौफ नहीं होना चाहिए। बच्चों को किसी भी अजनबी व्यक्ति से कुछ भी सामान नहीं लेना चाहिए और न ही उनके साथ कहीं जाना चाहिए, अगर अजनबी व्यक्ति आपसे जबर्दश्ती करके ले जाने की कोशिश करे तो बचाओ-बचाओ चिल्लाकर लोगों को एकत्र करना चाहिए, अगर संभव हो तो 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए पुरूष एवं महिला बंदीग्रह, बंदूक एवं हथकड़ी इत्यादि चीजों को दिखा कर उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। काउंसलर सोनाली दास ने विद्यालय की ओर से एसडीओपी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। भ्रमण के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं वैष्णवी जायसवाल व जूही अरोड़ा का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट