खेल

जिला भारोत्तोलन संघ के राधेश्याम अध्यक्ष, रूस्तम सचिव निर्वाचित
26-Dec-2022 9:53 PM
जिला भारोत्तोलन संघ के राधेश्याम अध्यक्ष, रूस्तम सचिव  निर्वाचित

रायपुर, 26 दिसंबर। जिला भारोत्तोलन संघ की वार्षिक आमसभा शनिवार को वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में हुई। इसमें  आगामी 3 वर्ष के लिए संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया । राधेश्याम साहू को  सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष, सचिव पद के लिए  रुस्तम सारंग को चुना गया। 

आम सभा में 2021- 22 में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी  विजय महेश्वरी, कोमल महेश्वरी राजा भारती, भावेश सारंग, करण लहरे, सुभाष लहरे का सम्मान किया गया। जिला संघ के संरक्षक रंजन श्रीवास्तव एवं  संजय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि थे। 

आमसभा में  संघ के  एवन कुमार जैन,  राजेंद्र सिंह यादव, बुधराम सारंग, संघरत्न गेडाम,  व्यास देव भोई, संजय कोपूलवार,  चेतराम अग्रवाल, यूसुफ शरीफ़,  घनश्याम चंद्राकर,  रवींद्रनाथ मल्लिक,  अजय दीप सारंग,  नवीन देवदास,  जीतराम महेश्वरी, ओम चौहान, दीपक धीवर, महेश खेलवार,  दीपक यादव, हिमांशु विश्वास, प्रदीप छत्रीय, शशि साहू,  कोमेश डांडे,  सुदर्शन,  शशिकांत साहू, हरि किशन साहू,  सुजीत अग्रवाल, अविनाश घर्डे। पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ से  नंदू जंघले एवं विशेष अतिथि  छत्तीसगढ़  वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ राजेश जंघले उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट