खेल
32 खिलाडिय़ों सहित रायपुर के खेल समीक्षक हरेंद्र भी होंगे सम्मानित
रायपुर, 1 भोपाल से निकलने वाली खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा 14 अक्टूबर को देश - प्रदेश के खेल जगत से जुड़ी 32 श्रेष्ठ खिलाडियो, प्रतिभावान खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल लेखक एवं खेल संस्थानो को अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इन हस्तियों का सम्मान एनएसटी अपने 27 वें सम्मान समारोह में करेगा। इसमें अंचल के ख्याति प्राप्त खेल लेखक एवम समीक्षक हरेंद्र नागेश साहू को भी सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में अर्जुन अवॉर्डी मधु यादव को लाइफ टाइम अवार्ड तथा मयंक सिंह ठाकुर अंतरराष्ट्रीय केनोइंग-कयाकिंग कोच को मप्र खेल रत्न प्रदान किया जाएगा।
ज्ञात हो कि अंचल के प्रसिद्ध खेल समीक्षक हरेंद्र एवम नागेश सगे भाई हैं तथा पेशे से इंजीनियर हैं। दोनों विगत 44 सालो से खेल पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उनके खेल संबधी सात हजार से भी ज्यादा लेख, समीक्षाएं देश भर के विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। इस सम्मान के पूर्व उन्हें साल 2004 में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा बेस्ट क्रिटिक तथा साल 2019 में शांति - गया प्रसाद खरे स्मृति साहित्य, कला एवम खेल संवर्धन मंच द्वारा श्रेष्ठ खेल लेखक सम्मान दिया जा चुका है। उन्होंने दो पुस्तकों का भी लेखन किया है। साल 1990 में ओलंपिक सफरनामा, राजकमल प्रकाशन, दिल्ली तथा इस साल छत्तीसगढ़: खेल - खिलाड़ी (इनसाइक्लोपीडिया) वंश पब्लिकेशन, भोपाल।
खेल अवॉर्ड 14 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे एलएनसीटी यूनिवर्सिटी सभागृह, कोलार रोड, भोपाल में आयोजित है जिसमे प्राची यादव पैरा ओलंपियन, विजय कुमार यादव राष्ट्रमंडल जूडो कांस्य विजेता, यश दुबे रणजी ट्रॉफी चैंपियन क्रिकेटर, प्रियांशी प्रजापत कुश्ती, प्रज्ञा सिंह तलवारबाजी, खुशी सिंह बॉक्सिंग, माजिद खान कराते, ईशिका शाह स्नूकर, पहल खराड?र टेनिस सहित कुल 32 खिलाडि?ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल से नवाजा जाएगा।



