खेल

70वीं राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव स्पर्धा के लिए छग के खिलाडिय़ों का चयन
02-Sep-2022 8:43 PM
70वीं राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव स्पर्धा के लिए छग के खिलाडिय़ों का चयन

रायपुर, 2 सितंबर। छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला शरीर सौष्ठव संघ द्वारा 16 अगस्त को विप्र सांस्कृतिक भवन समता कॉलोनी में चयन स्पर्धा आयोजित किया गया है।

यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ शरीर सौष्ठव संघ के सचिव संजय शर्मा ने कहा कि 3 एंव 4 सितम्बर को बंगलोर (कर्नाटक) में 70वीं राष्ट्रीय  शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में शामिल होने वाली छत्तीसगढ़ की टीम गठन के लिए 16 अगस्त को अपराहन 3 बजे से आयोजित है। चयन स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी बंगलोर में  आयोजित 70वीं राष्ट्रीय  स्पर्धा, भारत श्री(25 से 40 वर्ष), भारत कुमार (25 वर्ष से कम आयु), भारत किशोर (23 वर्ष से कम आयु), भारत उदय (20 वर्ष से कम आयु), बेस्ट फिजिक मेन्स ( 25 वर्ष से कम), उमेन्स फिगर (महिला ओपन), भारत केसरी (40 से 50 वर्ष एवं 50 से अधिक आयु) की प्रतियोगिता में भाग लेगें, शामिल होने वाले खिलाड़ियों का चयन  स्पर्धा ऊँचाई वर्गअनुसार होगी।

राष्ट्रीय स्पर्धा में  विजेता खिलाड़ीयों 3लाख से अधिक के नगद राशि दिये जायेगें। बगलोंर में आयोजित  राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन इंडीयन फिटनेस एंव बॉडी बिल्डर्स  फडरेशन एंव उत्तमा कर्नाटक फिटनेस एंण्ड बॉडी बिल्डर्स एसोसियेशन द्वारा आयोजित है।

चयन स्पर्घा में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने आयु प्रमाण पत्र लेकर आये। उक्त जानकारी डा.मेंघेष तिवारी, संजय शर्मा (सचिव, इंडियन फिटनेस एण्ड बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन) ने दी है।


अन्य पोस्ट