खेल

क्रिकेटः बिहार के साकिबुल गनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में लगाई ट्रिपल सेंचुरी
19-Feb-2022 10:33 AM
क्रिकेटः बिहार के साकिबुल गनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में लगाई ट्रिपल सेंचुरी

Twitter/Lalchand Rajput


बिहार के युवा बल्लेबाज़ साकिबुल गनी ने करियर के पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में 341 रन बनाकर विश्व रिकार्ड बना दिया है. सचिन तेंदुलकर, डॉन ब्रेडमैन समेत पूरी दुनिया के किसी भी क्रिकेटर ने फर्स्ट क्लास के अपने डेब्यू मैच में इतने रन नहीं बनाए थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोलकाता में रणजी ट्रॉफ़ी के प्लेट ग्रुप का यह मैच मिजोरम और बिहार के बीच खेला जा रहा है.

इस मैच में बिहार के 22 साल के बल्लेबाज़ साकिबुल गनी ने शुक्रवार को कल की 136 रनों की अपनी पारी को आगे बढ़ाया. उन्होंने महज 405 गेंदों में 341 रन ठोक डाले, जिसमें 56 चौके और दो छक्के शामिल थे.

साकिबुल की शानदार बल्लेबाज़ी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बीसीसीआई के अलावा कई क्रिकेटरों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है.

रणजी ट्रॉफ़ी के पहले मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड साकिबुल गनी से पहले मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा के नाम था. उन्होंने ​दिसंबर 2018 में हैदराबाद के ख़िलाफ़ इंदौर में नाबाद 267 रन बनाए थे.

उनसे भी पहले, मुंबई के पूर्व कप्तान अमोल मजूमदार ने भी अपने पहले मैच में 260 रन बनाए थे.

पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे साकिबुल की शानदार प्रदर्शन के बाद बिहार ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 686 रन बनाकर​घोषित कर दी. (bbc.com)


अन्य पोस्ट