खेल
ओलंपिक (बीएमएक्स) : स्वर्ण जीतने के लिए चार्लोट ने लगाई 360 डिग्री की बैकफ्लिप
01-Aug-2021 10:31 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
टोक्यो, 1 अगस्त| ग्रेट ब्रिटेन की चार्लोट वोर्दिग्टन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सभी को हैरान कर देने वाला अनूठा कारनामा करते हुए पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल की गई महिलाओं की बीएमएक्स फ्रीस्टाइल पार्क फाइनल का स्वर्ण पदक जीत लिया। चार्लोट ने महिला कॉम्पिटीशन में 360 डिग्री की बैकफ्लिप लगाने वाली पहली साइक्लिस्ट बनते हुए 97.50 अंक जुटाए और अन्य सभी को पीछे छोड़ दिया।
स्पर्धा की फेवरेट मानी गई अमेरिका की हाना राबटर्स ने 96.10 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि स्विट्जरलैंड की निकिता डुकारोज के खाते में 89.20 अंक के साथ कांस्य पदक आया। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे