खेल
स्पेन पुरुष साईकलिंग टीम के कोच कोरोना पॉजिटिव पाए गए
27-Jul-2021 8:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
टोक्यो, 27 जुलाई | स्पेन पुरुष साईकलिंग रोड रेस टीम के कोच पासकुअल मोमपार्लर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्वारंटीन में चले गए हैं। मोमपार्लर कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होटल में आईसोलेशन में है। वह जोसेबा इक्वेजाबल के बाद टीम के तकनीकी स्टाफ के दूसरे सदस्य हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य प्रोटोकॉल ने बताया कि जो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के करीब संपर्क में आएगा उसे आईसोलेशल में रहना होगा लेकिन स्पेन की पुरुष टीम को भाग लेने की इजाजत दी गई क्योंकि अन्य पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव रिजल्ट आए थे। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे