राजनांदगांव

गंडई, 26 मई। छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ ने मंगलवार को पंडरिया के वार्ड नं. 1, 2 एवं 3 के घरों को सैनिटाइज किया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त संघ द्वारा लगातार छुईखदान ब्लॉक के सरकारी भवनों सहित आम जनता के घरों को सैनिटाइज करने का काम कर रहे हैं। सेनेटाइजर रथ बनाकर ड्रमों में सेनेटाइजर लेकर 8 से 10 सदस्य प्रतिदिन निकल जाते हैं। ब्लॉक के प्रत्येक घरों को सैनिटाइज किया।
गत् दिनों उक्त टीम गंडई के सरकारी संस्थानों सहित आम जनता के घरों को सैनिटाइज किया। उक्त टीम ने गत दिनों नगर पंचायत गंडई भवन, गंडई थाना एवं अन्य सरकारी संस्थानों के बिल्डिंग को सैनिटाईज किया। वहीं उक्त टीम द्वारा नगर पंचायत गंडई के वार्ड नं. 01, 02 एवं 03 के विभिन्न घरों को सैनिटाईज किया। बताया गया कि गंडई के सभी घरों को सेनेटाईज किया जाएगा।
मूर्तिकार संघ की टीम में अध्यक्ष हेमंत पटेल, उपाध्यक्ष संतु खरे, कोषाध्यक्ष देव, सचिव बाबा सेन, संगठन मंत्री द्वारिका प्रसाद देवांगन, मीडिया प्रभारी कमलेश एवं सदस्य सुरेश, रवि, सुनील, मोहन एवं अन्य शामिल हैं। जिनके द्वारा क्षेत्र को सेनेटाईज किया जा रहा है।