राजनांदगांव

महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश
25-Feb-2021 5:55 PM
 महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे की है जरूरत-मधुसूदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी।
पूर्व सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के डोंगरगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रति आस्था रखते डोंगरगढ़ शहर की लगभग 20 महिलाओं ने शहर मंडल अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अंजना बघेल, नेहा मालगन, वर्षा सलामे, संगीता महोबिया, गीता पांडे, सुमन चौहान, पुष्मा संड़ेकर, लक्ष्मी साहू, कुमति साहू, मीना दुबे, संध्या यादव, देवकुमारी रजक, नेहा यादव, रमजानु निशा, समीना पठान सहित अन्य महिला-पुरुष शामिल है। 

इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौरडिय़ा जिला सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी, जिला मंत्री विजेंद्र ठाकुर, शहर महामंत्री विवेक मोनु भंडारी, कोषाध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष विनीत यादव, सौमित्र सोनी, लक्ष्मी यादव, मंत्री नागेन्द्र परिहार, वीरेंद्र साहू, शेख अब्दुला, वत्सला श्रीवास्तव, सविता दरगड, विकास कौशिक, मनीष दरगड़ ने नवनियुक्त भाजपा प्रवेश सदस्यों का पुष्पगुछ से स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री यादव ने सदस्यता ग्रहण करने वालों से परिचय प्राप्त करते पार्टी प्रवेश के उद्देश्य पर सार्थक चर्चा की।
डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान श्री यादव नीचे मंदिर स्थित प्रांगण में यादव समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कमल सोनी, विवेक मोनु भंडारी, विनीत यादव, लक्ष्मी यादव, शेख अब्दुल्ला भी उपस्थित थे।

इस दौरान श्री यादव ने समाज को आगे बढ़ाने की बात पर जोर देते कहा कि हमें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे की आवश्यकता है। जिससे आने वाले समय में देश-प्रदेश के हर क्षेत्र में समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने युवाओं को समाज में एकजुटता के साथ देशहित में देश की प्रगति में बढ़-चढक़र भागीदारी निभाने की बात कही।  तत्पश्चात श्री यादव मंडल अध्यक्ष अमित जैन, प्रकाश चौरडिया से चर्चा कर वरिष्ठ नेता स्व. दशरू रजक के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही स्व. दशरू रजक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री यादव महिला मोर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति बड़वाईक के अस्वस्थ होने की खबर पर उनके निवास में पहुंचकर उनका हालचाल जाना। समाजसेवी अतुल बोहरा की दादी के निधन पर परिजनों से मुलाकात करते शोक व्यक्त किया। वहीं शहर भाजपा महामंत्री विवेक मोनु भंडारी के बड़े पिता के देहांत पर उनके परिवारजनों मुलाकात की। बर्तन व्यवसायी स्व.भागचंद कोठारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
 


अन्य पोस्ट