राजनांदगांव
पंडरिया में श्रीराम चरित मानसगान 22 से अधिक मंडलियां लेंगी हिस्सा
23-Feb-2021 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गंडई पंडरिया, 23 फरवरी। पंडरिया वार्ड नंबर 01 स्थित दैहान चौक में गत दिनों श्रीराम चरित मानसगान का शुभारंभ गंडई प्रेस क्लब के सदस्यों ने पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलित कर किया।
मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष लगभग 22 से अधिक मंडलियों ने श्रीराम चरित मानस गान का पाठ किया जाएगा। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। शुभारंभ अवसर पर नवयुवा मंडल समिति के संरक्षक बालक दास डहरिया, जेठूराम साहू, बालकिशन यादव, अध्यक्ष रेवाराम पटेल, उपाध्यक्ष यशवंत डहरिया, हेमलाल यदु, सचिव हेमंत झारिया, तामेश्वर साहू, हेमू यादव, सुंदर साहू, रामकृपाल डहरिया, विजय मेरावी, प्रेस क्लब गंडई से अध्यक्ष रवि रजक समेत रत्नेश, हरिशंकर, नंदकिशोर विनोद, रोहित, सुखनंदन, संजय आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे