राजनांदगांव

नसीमा नांदगांव महिला ग्रामीण कांग्रेस की जिला महामंत्री नियुक्त
19-Feb-2021 1:12 PM
नसीमा नांदगांव महिला ग्रामीण कांग्रेस की जिला महामंत्री नियुक्त

प्रभारी मंत्री अकबर-प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी की अनुशंसा पर जवाबदारी
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी।
राजनांदगांव जिले की महिला कांग्रेस की ग्रामीण कार्यकारिणी में खैरागढ़ की नसीमा मेमन को महामंत्री नियुक्त किया गया है। महामंत्री नियुक्त हुई श्रीमती नसीमा मेमन का परिवार कांग्रेस के प्रति समर्पित रहा है। उनके पति नासिर मेमन भी पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की सिफारिश पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रामछत्री चंद्रवंशी ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पिछले कुछ दिनों से श्रीमती मेमन को महिला कांग्रेस की टीम में लिए जाने की अटकलें लग रही थी। खैरागढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वह काफी सक्रिय रही है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्होंने प्रभारी मंत्री अकबर-फूलोदेवी नेताम और जिलाध्यक्ष श्रीमती चंद्रवंशी समेत अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर महिला कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। 


अन्य पोस्ट