राजनांदगांव

म्यूल एकाउंट धारक बंदी
23-Nov-2026 4:24 PM
म्यूल एकाउंट धारक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 नवंबर।
म्यूल एकाउंट धारक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपी द्वारा अवैध धन साइबर फ्रॉड किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के छुईखदान थानांतर्गत 2 फरवरी 2026 को आरोपी अरशद खान 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 4 पठानपारा छुईखदान द्वारा धोखे से खाता व पासबुक व एटीएम अपने पास रखकर खाता का उपयोग कर अवैध धन अर्जित करने एवं अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से  उपयोग किए जाने एवं आरोपी खाताधारक अपने साथियों के साथ खाता का उपयोग कर साइबर फ्रॉड ठगी, आनलाइन ठगी व अन्य अवैध स्रोत्रों से अवैध लाभ अर्जित करने एवं अन्य आरोपियों द्वारा  अपराधिक षडयंत्र कर साइबर फ्रॉड एवं छलपूर्वक अवैध धन 50 हजार रुपए अर्जित करने पर  म्युल खाता धारक एवं अन्य के विरूद्ध 5 अक्टूबर 2026 को थान छुईखदान में धारा 317(2),  317(4), 318(4), 61(2)क बीएनएस 66(डी) आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अरशद खान को सायबर सेल की मदद से पता तलाश कर हिरासत में लेकर 22 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी अरशद खान को उपजेल सलोनी भेजा गया।


अन्य पोस्ट