राजनांदगांव
आयुक्त ने झांकी मार्ग व विसर्जन कुंड का किया निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 सितंबर। नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने मंगलवार सुबह गणेश विसर्जन झांकी मार्ग का निरीक्षण कर पेंचवर्क पूर्ण करने, झांकी निकलने वाली मार्ग की झाडिय़ा की डंगाली छंटनी करने, विसर्जन कुण्ड की सफाई करने के अलावा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर की विद्युत व्यवस्था की भी जानकारी ली।
आयुक्त ने सुबह मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण कर कुण्ड की सफाई करने, कुण्ड में ताजा पानी भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन कुंड के आसपास साफ-सफाई कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करें। इसके अलावा विसर्जन संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्था भी दुरूस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने झाकी निकलने वाले मार्ग का निरीक्षण कर कहा कि शहर के सडक़ों एवं विसर्जन झांकी आने वाले रूट के शेष पेंचवर्क पूर्ण करें। उन्होंने गुरूद्वारा चौक से मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग, गंज लाईन का निरीक्षण कर कहा कि झांकी निकलने वाली रूट की खराब सडक़ों में पेंचवर्क करने प्राथमिकता दी जाए, ताकि झांकी निकलने में सुविधा हो।