राजनांदगांव

गणेश विसर्जन पर व्यापक व्यवस्था
23-Sep-2026 6:06 PM
गणेश विसर्जन पर व्यापक व्यवस्था

राजनांदगांव, 23 सितंबर। नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन अवसर पर मूलभुत सुविधा सहित व्यापक व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिए निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।

नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि गणेश विसर्जन पर्व पर मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिसके तहत कार्यपालन अभियंता (संविदा) यूके रामटेक को नोडल अधिकारी व प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे   सहित दोनों कार्यपालन अभियंताओ को अपने-अपने प्रभारित वार्ड में गणेश विसर्जन रूट में पेंचवर्क, डस्ट, फिलिंग आदि कार्य कराने का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार सभी सहायक अभियंताओं एवं सभी उप अभियंताओं को अलग-अलग प्रभार सौंपा गया है।

आयुक्त ने बताया कि 25 व 26 सितंबर को गणेश विसर्जन के लिए मोहारा नदी में निर्मित विसर्जन कुंड में विसर्जन कराए जाने प्रकाश व्यवस्था, मूर्ति विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। विर्सजन उपरांत वेस्ट मटेरियल, पूजा समाग्री, फूल, कपडे, प्लास्टिक पेपर आदि सुरक्षित एकत्र कर पुर्नउपयोग एवं कम्पोस्ंिटग आदि में भेजने के अलावा रानी सागर, सर्किट हाऊस के पास व नंदई चौक में मूर्ति लाने ले जाने  वाहन की व्यवस्था की जा रही है इन सबके लिए उप अभियंताओं को सहयोगी बनाया गया है। साथ ही विसर्जन संबंधित समस्त कार्यो के अलावा रानीसागर व सर्किट हाउस के पास गणेश विसर्जन हेतु वाहन की व्यवस्था एवं देखरेख के लिए कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे  को प्रभारी अधिकारी तथा प्र.सहायक अभिंयता गरिमा वर्मा  को सहायक बनाया गया है।

इसी तहर उप अभियंता तिलक राज ध्रुव को नंदई चौक में शहर से आने वाली विसर्जन मूर्तियों को वाहनों से ले जाने का प्रभार सौंपा गया है।

 व्यवस्था अंतर्गत मोहारा रोड एवं मुख्य मार्गो में विद्युत व्यवस्था का दायित्व प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम  को सौंपा गया है।  प्र.सहायक अभिंयता  सुषमा साहू इसके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे एवं कंट्रोल रूम प्रभारी व टैंकरों से पेयजल व्यवस्था का प्रभारी मोटर प्रतिपालन सुरेन्द्र साव  को बनाया गया है। इसके अलावा प्र. सहायक राजस्व अधिकारी  अशोक चौबे  को गणेश उत्सव के दौरान शहर के भीतरी भाग में अवारा पशुओं को पकडऩे तथा विसर्जन के दौरान विशेष रूप से यातायात सुविधा की दृष्टि से आवारा पशुओं को पकडऩे का कार्य सौंपा गया है। इनके सहयोगी का काम सहा.राजस्व निरीक्षक  रमेश बघेल करेंगे। साथ ही प्र.स्वास्थ्य अधिकारी   राजेश मिश्रा सहित उनकी टीम को शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो में विशेष साफ -सफाई व्यवस्था एवं विसर्जन कुण्ड के आसपास सफाई कार्य आदि का दायित्व सौंपा गया है। उपरोक्त सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे।


अन्य पोस्ट