राजनांदगांव
राजनांदगांव, 20 सितंबर। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उन्हें सक्षम न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र में विवाद करने, अशांति फैलाने, कानून व्यवस्था भंग करने एवं आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। प्रकरण में सूरज यदु निवासी पाण्डादाहए थाना खैरागढ़ एवं महेश्वर निषाद अमलीडीह खुर्द खैरागढ़ के विरूद्ध थाना खैरागढ़ द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते न्यायालय कार्यपालिक दण्डाधिकारी खैरागढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के उपरांत दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार जेल दाखिल कराया गया है।