राजनांदगांव
समारोह में 300 शिक्षक सम्मानित
14-Sep-2026 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 14 सितंबर। शिक्षक सम्मान समारोह में अंबागढ़ चौकी नगर के शासकीय, अद्र्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कार्यरत तीन सौ शिक्षकों को एक ही मंच पर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
नगरीय निकाय मुख्यालय में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवाभावी संस्था सृजन निकेतन द्वारा आयोजित समारोह में राजनांदगांव के समाजसेवी व संपादक सुशील कोठारी मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार सचिन अग्रहरि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने की। अतिथि व्याख्यान के बाद नगर के सभी शिक्षकों को अतिथियों ने सम्मानित किया। समारोह का संचालन शिक्षक अर्जुनदास साहू एवं आभार ज्ञापन शिक्षक आलोक मिलींद ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे