राजनांदगांव
आईजी ने की भेंट
राजनांदगांव, 12 सितंबर। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने अपने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रवास के दौरान साइकिलिस्ट समीरा खान से भेंट कर उनसे संवाद किया।
मिली जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने समीरा खान की साइकिल यात्रा, उनके अनुभवों तथा यात्रा के उद्देश्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस, साहस, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उनके प्रयास की सराहना की। आईजी श्री यादव ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवाओं, विशेषकर बालिकाओं एवं महिलाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से आगे बढऩे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने प्रेरित करते हैं। उन्होंने समीरा खान का उत्साहवर्धन करते उनकी आगामी यात्रा एवं भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।