राजनांदगांव

9 को परिचयात्मक बैठक
08-Sep-2026 4:15 PM
9 को परिचयात्मक बैठक

राजनांदगांव, 8 सितंबर।  छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं इसके संभावित प्रभावों पर समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में किया जाएगा।

बैठक में राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के संगठन प्रमुखों को शामिल होने एवं अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने आमंत्रित किया गया है। बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं प्रभावों से संबंधित विषयों पर परिचयात्मक चर्चा एवं विचार-विमर्श करना है। बैठक में संबंधित जिलों के संगठन प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सीएल मारकंडे अपर कलेक्टर राजनांदगांव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट