राजनांदगांव

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला नागपुर से गिरफ्तार
06-Sep-2026 3:52 PM
नाबालिग को बहला-फुसलाकर  ले जाने वाला नागपुर से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 सितंबर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री 19 अगस्त को रात 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जो  वापस घर नहीं आई। प्रार्थी द्वारा आसपास के गांव, रिश्तेदारों एवं सहेलियों से पूछताछ कर अपनी पुत्री की तलाश की गई, किन्तु उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा प्रकरण में नाबालिग बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश एवं नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु नागपुर महाराष्ट्र रवाना किया गया।

विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर  ले जाने वाले आरोपी कैलाश उइके (20) की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा 4 सितंबर को नागपुर स्थित मैक्स ग्लोरी अपार्टमेंट में आरोपी की पतासाजी कर नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया तथा आरोपी को अपराध कबूल करने पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट