राजनांदगांव
अपर कलेक्टर मारकंडेय को राजगामी संपदा न्यास के सीईओ का प्रभार
03-Sep-2026 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 3 सितंबर। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से राजगामी संपदा न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर को बायलॉज के उपनियमों की कंडिका 9 के अनुसार नामांकित अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर अथवा डिप्टी कलेक्टर को राजगामी संपदा न्यास का सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे