राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 सितंबर। बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव के तत्वावधान में 21वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ समारोह बौद्ध गया में होने वाले आयोजन की रूपरेखा रखी जाएगी। वहीं भंते द्वारा इस वर्षावास के पावन समयावधि में धम्म देशना का कार्यक्रम किया जा रहा है। यह आयोजन वर्षावास के पावन अवसर पर पूज्य भन्ते विनय रक्खिता के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न होगा। समारोह का आयोजन 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन राजनांदगांव में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार आगामी निर्धारित समय में बौद्ध गया में देश-विदेश से पूजनीय धम्म-मित्र, शिक्षाविद्, उपासक-उपासिकाएं एवं धम्मानुयायी एकत्रित होकर भगवान बुद्ध की पवित्र वाणी एवं त्रिपिटक के धम्म का सामूहिक पाठ तथा मंगल गान करेंगे। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े ने विज्ञप्ति जारी कर शहरवासियों, धम्मानुयायियों तथा सामाजिक-धार्मिक संगठनों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धम्मकार्य को सफल बनाने की अपील की है।
उपरोक्त जानकारी बौद्ध कल्याण समिति के सचिव राहुल श्यामकुंवर ने दी है।