राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 सितंबर। पंचर दुकान में मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखने वाले दो सटोरियों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। सटोरिया के पास से पुलिस ने नगदी रकम, मोबाइल, मोटर साइकिल समेत अन्य सामान को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति फुर्सत के पल चौक एक डेयरी के सामने अपने पंचर दुकान पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर रमेश वर्मा निवासी शिवनगर बसंतपुर एवं निशान बोरकर निवासी शिवनगर बसंतपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, नगदी रकम 14700 रुपए, दो नाग मोबाइल एवं मोटर साइकिल जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 405/2026 धारा छत्तीसगढ़ जीव प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अभिरक्षा में पेश किया गया।