राजनांदगांव

जिला जनसंपर्क अफसर ठाकुर को स्थानांतरण पर विदाई
29-Aug-2026 10:23 PM
जिला जनसंपर्क अफसर ठाकुर को स्थानांतरण पर विदाई

राजनांदगांव, 29 अगस्त। जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद में पदस्थ जिला जनसम्पर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर के जिला कबीरधाम में स्थानांतरण होने पर कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई दी गई। अधिकारी-कर्मचारियों ने कहा कि श्री ठाकुर एक कुशल एवं संवेदनशील अधिकारी के साथ-साथ बेहतरीन प्रबंधक भी है। वे प्रत्येक परिस्थितियों में हम सभी का मार्गदर्शन एवं सहयोग के साथ-साथ परिवार की मुखिया की भाँति शासकीय दायित्वों के अलावा हमारे निजी एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी श्री ठाकुर की आवश्यकता पड़ती थी हम सदैव उन्हें हमारे अभिभावक की भाँति अपने बीच खड़ा पाते हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके नवीन जिम्मेदारियों के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सुखद, दीर्घायु, मंगलमय जीवन की कामना की।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि मुझे जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग एवं विभाग के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में भी सारगर्भित प्रकाश डाला। उन्होंने अपने कार्यालय एवं जनसंपर्क विभाग को अपना परिवार बताते हुए कार्यालय एवं विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपना पारिवारिक सदस्य बताया। उन्होंने जनसंपर्क विभाग के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारीपूर्ण बताया और सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।


अन्य पोस्ट