राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अगस्त। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी के मार्गदर्शक श्री खूबचंद पारख के जन्मदिन की पूर्व संध्या गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आत्मीयता के साथ उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर श्री पारख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि खूबचंद पारख का सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन सदैव संगठन, समाज और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका सहज व्यवहार, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कोमल सिंह राजपूतए मधुसूदन यादव,भरत वर्मा, रमेश पटेल, सचिन सिंह बघेल, दिनेश गाँधी, डिगेश साहू, सौरभ कोठारी, रविंद्र वैष्णव, किरण वैष्णव, किरण साहू, रवि सिन्हा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री पारख के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर मिलता रहे।