राजनांदगांव
राजनांदगांव, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति व राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वावधान में खैरागढ़ में वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ जीवन यदु की रचना संसार पर केंद्रित साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक व साहित्य समिति के संरक्षक आत्माराम कोशा अमात्य ने की वहीं विषेश अतिथि व मुख्य वक्ता विनय शरण सिंह व डॉ मांगी लाल यादव जी रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कवि साहित्यकारों ने बहुत दिनों से अस्वस्थ चल रहे डॉ यदु के निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह व श्रीफल प्रदान कर आत्मीय सम्मान किया गया। तत्पश्चात आयोजित साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन व कवयित्री पद्मा साहू पर्वणी की मां सरस्वती वंदना गान से हुआ।
कवि साहित्यकारों द्वारा अपने आत्मीय सम्मान से अभिभूत डॉ यदु ने लोक कला धर्मी व कवि ध्साहित्यकार श्री कोशा से अपनी कांपते लफ्ज़ो से कहा बहुत लिखे ए अब हांथ कांपथे कोशा। इस दौरान कवयित्री करिश्मा श्रीवास्तव, भावेश देशमुख, पवन यादव,आनंद राम, मदन मंडावी आदि ने उनके चरणों के पास बैठकर उनसे आशीर्वाद ग्रहण की। कार्यक्रम में डॉ जीवन यदु राही के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए डॉ मांगी लाल यादव ने उन्हें हिंदी व छत्तीसगढ़ी के बड़े लेखक और कवि गीतकार बताया और कहा उनकी रचनाओं को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है। डॉ जीवन यदु पर शोध कर रहे शोधार्थी धर्मेंद्र जंघेल ने बताया कि उनके एक हमनाम रचनाकार द्वारा ष्राही तखल्लुस लगा लिए जाने पर उन्होंने राही उपनाम का उपयोग करना बंद कर दिया।