राजनांदगांव

आरकेसी में जागरूकता कार्यक्रम
24-Aug-2026 6:27 PM
आरकेसी में जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अगस्त।
रॉयल किड्स कान्वेंट स्कूल में यातायात सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहाक उप निरीक्षक कुंजलाल साहू एवं प्रधान आरक्षक छप्पन खम्मन सिन्हा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुंजलाल साहू ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक सिग्नलों के पालन और कम उम्र में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड के महत्व और अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने के तरीके समझाए गए।  प्रधान आरक्षक छप्पन खम्मन सिन्हा ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता हेल्पलाइन और डायल-112 के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन एवं एसपी अंकिता शर्मा की इस पहल की सराहना करते अधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शाला की अध्यक्ष डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रशासक संजय बहादुर सिंह, बोर्ड मेंबर टीएस बग्गा, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, राहुल देव चौधरी, श्रेयांश बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, पूजा सिंह, जानवी सिंह, इला सिंह, आईके वैष्णव, अभिषेक खंडेलवाल, एकता खंडेलवाल, ममता मिश्रा, सरिता सिंह, अपर्णा वर्मा एवं शिक्षकों ने  पुलिस प्रशासन एवं एसपी  अंकिता शर्मा को यातायात एवं साइबर संबंधित मामलों में जागरूक करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।


अन्य पोस्ट