राजनांदगांव

मनकी में कराया गया अन्नप्रासन्न
22-Aug-2026 4:39 PM
मनकी में कराया गया अन्नप्रासन्न

सरपंच अनामिका व अन्य महिलाएं रही उपस्थित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 अगस्त। ग्राम पंचायत मनकी क्र. 2 में पंचायत सरपंच अनामिका यादव की उपस्थिति में संपोषण चौपाल के अंतर्गत बच्चे का अन्नप्रासन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरपंच द्वारा बच्चे के माथे पर तिलक लगाकर तथा अपने हाथों से बच्चे के मुंह में खीर के रूप में प्रथम निवाला खिलाकर उसे दुलराया गया। अन्नप्रासन्न कार्यक्रम में अन्य बच्चों को भी खीर प्रसादी का सेवन कराया गया। इससे बच्चों में खुशी देखी गई। 

  इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बच्चों का मुंह जुठारने का कार्यक्रम अन्नप्रासन्न कर तालियां बजाकर स्वागत किया और बच्चों को शुभकामनाएं दी। सुपोषण चौपाल के अंतर्गत आयोजित उक्त अन्नप्रासन्न कार्यक्रम में शिशुवती माताओं को गांव-देहात में पैदा होने वाले पौष्टिक सब्जियों से भी परिचित कराया गया।

साथ ही उन्हें अपने खानपान में पौष्टिक चीजें सेवन की सलाह दी। वहीं खाद्य पैकेट भी बांटे गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता योगिता साहू, नरबदिया साहू, अस्मिना खान, कोतवालीन सुरुज व शिशुवती माताएं उपस्थित थी।


अन्य पोस्ट