राजनांदगांव

सोसाइटियों में मिल रहा भरपूर मात्रा में सुपर फास्फेट-चौधरी
27-Jun-2026 5:06 PM
सोसाइटियों में मिल रहा भरपूर मात्रा में सुपर फास्फेट-चौधरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जून।
भाजपा किसान नेता एवं प्रगतिशील कृषक अशोक चौधरी ने किसानों को राहत भरी खबर से अवगत कराया है।
ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में डीएपी की कमी से किसान हताश हैं, लेकिन दिल्ली किसान हेल्प सेंटर के वैज्ञानिकों द्वारा यह सुझाया गया है कि डीएपी में 40 प्रतिशत फास्फोरस होता है और सिंगल सुपर फास्फेट में 16 प्रतिशत फास्फोरस होता है। ऐसे में किसान परेशान ना हो। हमारे सोसाइटी में सिंगल सुपर फास्फेट भरपूर मात्रा में मिल रहा है। हमको सिंगल सुपर फास्फेट की मात्रा बढ़ाकर डीएपी खाद की कमी को पूरा करना चाहिए।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है। सिंगल सुपर फास्फेट की मात्रा बढ़ाने से फसल को कोई क्षति नहीं होगी। किसान भाइयों विश्व के कई देशों में युद्ध होने के कारण रासायनिक खाद के आयात में परेशानी हुई है, इसीलिए डीएपी और पोटाश की कमी दिखलाई पड़ रही है। ज्ञात हो कि पोटाश एक मिनरल है या किसी भी खाद फैक्ट्री में नहीं बनाई जाती है। दुर्भाग्य से भारत में एक भी पोटाश के मिनरल का स्रोत नहीं है, इसलिए उपलब्ध साधनों से हमें उनकी पूर्ति करना चाहिए। गोबर खाद में सभी प्रकार के खाद की उपलब्धता होती है और आपको ज्ञात हो कि जो लकड़ी और छेने का राख होता है वह 100 प्रतिशत पोटाश होता है। अब लकड़ी का राख मिलता नहीं है। गोबर खाद हम बनाते नहीं है। इस सब की पूर्ति के लिए तत्काल में गोबर गोमूत्र बेसन गुड एक मु_ी, बड़-पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी इन सबको आठ दिन मिलाकर रखने से जो जैविक खाद बनता है। बहुत हद तक सभी प्रकार के खाद पौधे को मिल जाएगा, थोड़ी सी परेशानी में हमारी समस्या का हाल है।


अन्य पोस्ट