राजनांदगांव

पुलिस ने चौपाल में ग्रामीणों का जीता विश्वास
14-Jun-2026 10:09 PM
पुलिस ने चौपाल में ग्रामीणों का जीता विश्वास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जून।
सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस ने ग्राम लेखेपाल में चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों का विश्वास जीता। चौपाल में साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति एप, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं महिला हेल्पलाइन 1091 की जानकारी दी गई। साथ ही स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पुलिस ने जनसंवाद किया।
मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर जिले में 13 जून को थाना सीतागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेखेपाल ग्राम पंचायत सीतागांव में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सीतागांव निरीक्षक संजय कुमार यादव द्वारा सुदूर अंचल क्षेत्र के स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी के बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंवाद किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा स्वतंत्र भारत की 562 रियासतों के विलय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें लौह पुरुष की उपाधि प्राप्त होने के कारणों से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।


अन्य पोस्ट