राजनांदगांव

पिज्जा सेंटर के कर्मचारी पर रसूखदार परिवार के युवकों ने की मारपीट
12-Jun-2026 4:27 PM
पिज्जा सेंटर के कर्मचारी पर रसूखदार परिवार के युवकों ने की मारपीट

 डर की वजह से छोड़ी नौकरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जून।
शहर के बाहर स्थित एक पिज्जा सेंटर में बीती रात को रसूखदार परिवार के कुछ युवकों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर जमकर हंगामा मचाया। इस घटना के बाद कर्मचारी डर के साये में नौकरी छोडक़र चला गया। हालांकि पीडि़त कर्मचारी की ओर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है, लेकिन पिज्जा सेंटर में हुए मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिलचस्प बात यह है कि पिज्जा सेंटर के प्रबंधन की ओर से इस मामले में  भी कोई शिकायत नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि बीती रात को डौमीनोज पिज्जा सेंटर में कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर में एक कर्मचारी को युवकों ने पीट दिया। कैश काउंटर में रसूखदार युवकों द्वारा बहसबाजी करते कर्मचारी पर हाथ छोड़ दिया। पूरी गतिविधि कैमरे में कैद हो गई है। इस बीच घटना के बाद पीडि़त युवक ने मारपीट करने वालों के डर की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की है। हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों ने घटना से जुड़े वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया है।  


अन्य पोस्ट