राजनांदगांव

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ‘सुशासन और पारदर्शिता’ की दिशा में एतिहासिक कदम
11-Jun-2026 3:51 PM
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ‘सुशासन और पारदर्शिता’ की दिशा में एतिहासिक कदम

राजनांदगांव, 11 जून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’  और ऑनलाइन पोर्टल की अनूठी पहल का स्वागत करते इसे प्रदेश में ‘सुशासनए पारदर्शिता और जवाबदेही’ की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। अब तक छत्तीसगढ़ के नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब इस नई हेल्पलाइन के जरिये प्रदेश के

आम नागरिकों को सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय तक अपनी बात पहुंचाने का सीधा मौका मिलेगा। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इस हेल्पलाइन के तहत दर्ज होने वाली हर शिकायत की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा की जाएगी। जिससे सरकारी अधिकारियों और विभागों में जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले की हेल्पलाइन व्यवस्थाओं में अधिकारियों की उदासीनता के कारण जनता का भरोसा डगमगा गया था। जनता की इसी परेशानी को समझते वर्तमान भाजपा सरकार ने एक सशक्त, पारदर्शी और सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से नियंत्रित होने वाला नया सिस्टम खड़ा किया है। श्रीमती पाण्डेय ने विश्वास जताया कि यह हेल्पलाइन प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाएगी और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक जिम्मेदार व संवेदनशील बनाएगी।
 


अन्य पोस्ट