राजनांदगांव

भाजपा के सत्ता अहंकार का घुमका की जनता ने करारा जवाब दिया - ओस्तवाल
06-Jun-2026 6:21 PM
भाजपा के सत्ता अहंकार का घुमका की जनता ने करारा जवाब दिया - ओस्तवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून।
शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री हेमंत ओस्तवाल ने जारी बयान में कहा कि भाजपा के सत्ता अहंकार का घुमका की जनता ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के ठेकेदार और दलालों से दूर होने का जवाब घुमका की जनता ने दिया है और जनहित में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने का संदेश दिया।

श्री ओस्तवाल ने जारी बयान में कहा कि भाजपा के ठेकेदार और दलालों से डॉक्टर साहब को दूर होने का जवाब घुमका की जनता ने दिया है और जनहित में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने का संदेश दिया। भाजपा नेताओं ने जिस तरह से सत्ता के अहंकार में मदहोश होकर आम जनता से पिछले ढाई साल में सत्ता मिलने के बाद जिस तरह से आंख मिचौली का जो खेल राजनांदगांव जिले में जो भ्रष्टाचार और भाजपा के कुछ ठेकेदार और दलाल प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जो क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह के नाम का गलत दुरूपयोग किया जा रहा था? जिसका घुमका क्षेत्र की जनता ने भाजपा के चुनाव संचालक मधुसूदन यादव सहित डॉ. रमन सिंह को यह बता दिया कि जिस घुमका क्षेत्र में लगभग 3200 मतदाता वाले चुनाव में भाजपा नेताओं ने जो सत्ता का दुरूपयोग जिस तरह करते नोटा माइसिन जिस तरह चुनाव को इतना महंगा किया और सत्ता के तमाम शाम-दाम-दंड-भेद बड़े नेताओं का जो जमावड़ा कर जिस तरह घुमका के चुनाव को इतना हाई प्रोफाइल अपने निजी स्वार्थ के लिए बना दिया और घुमका क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं और आम जनता को जो नजर अंदाज किया गया और भाजपा के दलाल और ठेकेदार प्रवृत्ति के कुछ लोगों का जो जमावड़ा किया गया, वह घुमका क्षेत्र की जनता को बिल्कुल रास नहीं आया। घुमका क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस की फूलमती वर्मा को जीताते हुए भाजपा नेताओं को धरातल पर रहने का यह संदेश 2028 के चुनाव के पहले यह इंडीकेशन दे दिया है।


अन्य पोस्ट