राजनांदगांव

देश और छत्तीसगढ़ में अराजकता के हालात - महंत
06-Jun-2026 5:26 PM
देश और छत्तीसगढ़ में अराजकता के हालात - महंत

 एक दिनी दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष का शाहिद भाई के कार्यालय में जोरदार स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बीते दिनों एक दिनी दौरे में राजनांदगांव पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई के टांकापारा स्थित कार्यालय में उनका कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, गुरूमुख सिंह, दलेश्वर साहू, प्रकाश जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।
श्री महंत ने सभी नेताओं से संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की एवं घुमका नगर पंचायत चुनाव के जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने  राहुल गांधी के बयान पर अपना समर्थन व्यक्त करते कहा कि राहुल गांधी देशहित के मुद्दे उठाते हैं और वो मुद्दे हमेशा सच साबित होते हैं। उन्होंने कहा देश में आने वाले हर संकट से पहले राहुल गांधी ने देश की सरकार को आगाह किया है। देश व छत्तीसगढ़ की सरकार में आराजकता फैली हुई है।

छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है महंगाई से, बेरोजगारी से, पेपर लीक से, गैस सिलिंडर से, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से, किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना पड़ रहा है, कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, नशे का अवैध व्यापार चल रहा है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जो संस्कृति थी, उसको तार-तार कर रही है। सुशासन त्योहार में भी भाजपा सरकार को हर जगह जनता की आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से पूरे प्रदेश की जनता परेशान है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह, विधायक दलेश्वर साहू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई, कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, महामंत्री थानेश्वर पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे, रमेश राठौर, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, सूर्यकांत जैन, विवेक वासनिक, आसिफ अली, आसिफ अली, रोहित चंद्राकर, मनीष गौतम, शकील रिजवी, महेश अग्रवाल, फिरोज अंसारी, जलालुद्दीन, भावेश अग्रवाल, राजू डागा, रोशन साहू समेत अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।


अन्य पोस्ट