राजनांदगांव

नेशनल स्पर्धा में छत्तीसढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक
04-Jun-2026 4:08 PM
नेशनल स्पर्धा में छत्तीसढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जून।
उत्तरप्रदेश में आयोजित द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में हरियाणा को संघर्ष पूर्ण मैच में 10-09 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके पूर्व टीम ने दिल्ली, झारखंड, बिहार और वेस्ट बंगाल को पराजित किया था। सेमीफाइनल में वह संघर्ष पूर्ण मुकाबले में चंडीगढ़ से 11-13 हार गई।
प्रतियोगिता के दौरान टीम की खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। टीम ने लीग चरण से लेकर नॉकआउट मुकाबलों तक बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने कठिन मुकाबलों में संघर्षपूर्ण खेल दिखाते सेमीफाइनल तक का सफर तय किया तथा कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता का समापन किया। टीम में राजनांदगांव की नेहा यादव कप्तान, करुणा यादव, ज्योति मंडावी, डेनिका ऐले, कनक जोगी, तनुजा मंडावी, लिशा मरकाम तथा टीम की कोच श्रीमती शबनम अंसारी आदि शामिल थी। टीम की इस उपलब्धि पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, जितेंद्र मुदलियार, हेमा देशमुख, खेल विभाग के सहायक संचालक ए एक्का सहित खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।


अन्य पोस्ट