राजनांदगांव

स्पीकर ने रखी नए सीएमएचओ कार्यालय की आधारशिला
03-Jun-2026 4:25 PM
स्पीकर ने रखी नए सीएमएचओ कार्यालय की आधारशिला

जिला अस्पताल के विस्तार का भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जून
। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को नए सीएमएचओ कार्यालय के नए भवन भूमिपूजन और जिला अस्पताल का विस्तार का लोकार्पण किया। स्थानीय जिला अस्पताल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और साफ-सफाई को लेकर अस्पताल प्रबंधन की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल का ढांचा देखकर कहा जा सकता है कि निजी अस्पतालों के समकक्ष जहां तमाम रोग का निदान हो सकता है।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के अलावा स्टॉफ नर्सों, चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में अब बरसात के पानी घुसने की समस्या दूर हो गई है। अस्पताल को 3 फीट ऊंचा किया गया है। उन्होंने कहा कि 70 से ज्यादा टेस्ट  अस्पताल में हो रहा है। यह देखकर अच्छा लगता है।  स्पीकर ने विधिवत कार्यक्रम में भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, राजेश श्यामकर समेत अन्य लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट