राजनांदगांव

नाराज होकर घर से निकले व्यक्ति को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
01-Jun-2026 6:03 PM
नाराज होकर घर से निकले व्यक्ति को ढूंढकर परिजनों को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जून।
पारिवारिक विवाद के चलते नाराज होकर घर से निकले व्यक्ति को पुलिस ने शिकायत के बाद खोजबीन कर उसे परिजनों को सौंपा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बागनदी थाना में प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम बागनदी निवासी भोला कोरेम 29 मई की रात्रि में पारिवारिक विवाद के चलते नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसके परिजनों द्वारा उसकी कुशलता को लेकर चिंता व्यक्त करते किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना बागनदी पुलिस द्वारा तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन एवं आवश्यक जानकारी संकलित कर संभावित स्थानों पर तलाश की गई।

तलाश के दौरान चिचोला क्षेत्र में भोला कोरेम को सकुशल खोज लिया गया। पूछताछ में भोला कोरेम ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चला गया था। उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई थी। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत उसे सकुशल उसकी माता के सुपुर्द किया गया। भोला कोरेम के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने राहत व्यक्त करते थाना बागनदी पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। 

 


अन्य पोस्ट